नई दिल्ली,आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक 24 दिन में 189 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना स्टारर मूवी सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर आधारित है। जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकियों ने सेना के कैम्प पर हमला किया था। इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। करीब एक हफ्ते बाद इंडियन आर्मी ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार कार्रवाई कर इस हमले का बदला लिया था। अब पर्दे पर इस कहानी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की लोकप्रियता में केंद्रीय सरकार का भी अहम रोल है। आर्मी ड्रामा पर बनी कहानी उरी की रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों की ओर से प्रशंसा करना इसके लिए खूब फायदेमंद साबित हुआ। एक तरह से देखा जाए तो इससे फिल्म का खूब प्रमोशन हुआ।
पीएम ने भी किया था संवाद का जिक्र
पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में इंडियन सिनेमा के म्यूजियम के उद्घाटन के दौरान फिल्म के संवाद का हाउ द जोश का जिक्र किया था। मोदी ने फिल्म के संवाद का उल्लेख क्या किया, ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। तमाम सितारों ने भी “हाई सर” कहते हुए मोदी को रिप्लाई किया। फिल्म में ये संवाद विक्की कौशल ने बोला है।
बॉक्स ऑफिस पर को मिला जमकर फायदा
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उरी की स्पेशल स्क्रीनिंग कराई। उन्होंने राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में उरी स्क्रीनिंग कराई। भाजपा ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया।
पिछल दिनों रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भी वार वेटरंस के साथ बेंगलुरु के एक थियेटर में उरी देखा।
वहीं अंतरिम बजट पेश करने के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी सदन में उरी का जिक्र किया। पीयूष गोयल ने अपनी स्पीच में दो बार “जोश” का जिक्र किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी हाउ द जोश का जिक्र किया.
प्रयागराज में कुम्भ क्षेत्र में हुई उत्तर प्रदेश के कैबिनेट की मीटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरी को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।एक प्रकार से देखें तो केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक का जमकर प्रचार किया। भी भी कहा गया कि कि फिल्म के बहाने भाजना अपने हित साध रही है और इसके जरिए सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी उपलब्धि के तौर पर प्रचारित कर रही है।
उरी को दर्शकों ने किया पसंद, 24 दिन में कमाए 189 करोड़