मुंबई,बिग बॉस सीजन 12 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। ऐसे में फिनाले से महज एक हफ्ते पहले घर से बाहर हुंईं बिग बॉस प्रतिभागी सोमी खान ने कहा कि दीपक ठाकुर बहुत ही मनोरंजक हैं और पूरे फोकस और ध्यान के साथ अपना गेम खेलते हैं। चाहे किसी भी टास्क की बात हो या घर के अंदर इनवॉल्वमेंट की ही क्यों न बात हो, दीपक हर चीज में पूरा ध्यान लगाते हैं। ऐसे में सोमी ने यहां तक कहा कि बिग बॉस के घर में दीपक का काफी अच्छा रोल रहा है इसलिए उनके जीतने के अच्छे चांस हैं। वैसे भी देखा जाए तो दीपक अन्य प्रतिभागियों की तुलना में ज्यादा सक्रिय नजर आते हैं। उनका इंटरटेंन करने का तरीका भी लोगों को बहुत पसंद आया है। शुरु से ही वो लोगों के चहेते बने हुए हैं। ऐसे में सोमी यदि यह कहती हैं कि वो दीपक को एक विजेता के तौर पर देखती हैं तो गलत नहीं कहती हैं। बहरहाल अभी देखना बाकी है कि फाइनल में क्या होता है और किसके सिर ताज सजता है।
बिग बॉस सीजन 12 जीतने दीपक के चांस हैं ज्यादा