लखनऊ, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा है कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि हनुमानजी को ज्यादा न छेड़ें। उनकी पूंछ के वार से तीन प्रदेश तो जल गए हैं तुम्हारी लंका में आग लगने वाली है। राज बब्बर ने कहा, अगर भगवान हनुमान की जाति को लेकर ज्यादा विवाद किया गया तो ऐसा ना हो की भाजपा की लंका में आग लग जाए। राज बब्बर यहां हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की बात कर रहे थे।
हनुमान विवाद पर बोले राज बब्बर भाजपा की लंका में आग लगने वाली है