भोपाल,गुरुवार आधी रात के बाद मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर 15 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, दिन भर सीएम कमलनाथ की अधिकारियों से लगातार बैठकों के बाद चुनिंदा अफसरों को हटाए जाने की कवायद चलती रही। गुरूवार को भी सीएम ने मुख्य सचिव। बीपी सिंह से मुलाकात की,जिसके बाद देर शाम बड़ी सर्जरी की गई है। मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थापना की है जो निम्नानुसार है । श्रीनिवास शर्मा जबलपुर से छिन्दवाड़ा, दुर्ग विजय सिंह बालाघाट से मंत्रालय, अशोक कुमार वर्मा ग्वालियर से मंत्रालय, राहुल जैन सतना से भोपाल, आशीष सक्सेना झाबुआ से होशंगाबाद, शशांक मिश्रा बैतूल से मंत्रालय, ओपी श्रीवास्तव मंदसौर से रीवा, अभय कुमार वर्मा नरसिंहपुर से भोपाल, भरत यादव मुरैना से ग्वालियर, श्रीमती सुरभि गुप्ता जबलपुर से डिण्डोरी, श्रीमती शिल्पा गुप्ता शिवपुरी से मंत्रालय, गोपाल चन्द्र डाड सिवनी से खरगौन, दिलीप कुमार सीधी से मंत्रालय, वीरेन्द्र सिंह रावत दतिया से मंत्रालय, आलोक कुमार सिंह सागर से मंत्रालय, शमीम उद्दीन संचालक पंचायतीरात तथा पदेन उप सचिव मप्रशासन से अलीराजपुर, सुश्री प्रियंका दास होशंगाबाद से मुरैना, तरूण कुमार पिथौड़े सीहोर से बैतूल, अभिषेक सिंह भोपाल से सीधी, धनराजू एस. भिण्ड से मंदसौर, सुश्री प्रीति मैथिल रीवा से सागर, वेदप्रकाश छिन्दवाड़ा से मंत्रालय, शशिभूषण सिंह खरगौन से मंत्रालय, सत्येन्द्र सिंह बुरहानपुर से सतना, गणेश शंकर मिश्रा अलीराजपुर से सीहोर, भास्कर लक्षकार को गुना, छोटे सिंह को भिण्ड, दीपक कुमार सक्सेना को जिला नरसिंहपुर, रामप्रताप सिंह को दतिया, बसंत कुर्रे इंदौर से श्योपुर, सौरभ कुमार सुमन श्योपुर से मंत्रालय, डॉ. विजय कुमार जे. दमोह से मंत्रालय, सुश्री अनुग्रह पी. अनूपपुर से शिवपुरी, बी. विजय दत्ता गुना से मंत्रालय, मोहित बुंदस डिण्डोरी से भोपाल, नीरज कुमार सिंह ग्वालियर से दमोह, चन्द्रमोहन भोपाल से अनूपपुर, रोहित सिंह जबलपुर से मंत्रालय, दीपक आर्य उज्जैन से बालाघाट, श्रीमती हर्षिका सिंह जबलपुर से मंत्रालय, सुश्री रजनी सिंह को जबलपुर, सुश्री शीतला पटले को बैतूल पदस्थ किया गया है।
मध्यप्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशसनिक फेरबदल, छिंदवाड़ा,जबलपुर,रीवा -सीधी सहित 15 जिलों के कलेक्टर स्थानन्तरित