जबलपुर, मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव ने इस्तीफा दे दिया है। मध्यप्रदेश के नए महाधिवक्ता को लेकर स्थिति नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद ही स्पष्ट होगी। महाधिवक्ता कौरव ने अपने इस्तीफे के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही अपने सभी विधि अधिकारियों के सहयोग को अविस्मरणीय निरूपित किया। उल्लेखनीय है कौरव सबसे कम उम्र के उपमहाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता के बाद महाधिवक्ता भी बने थे।
मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा के किसी नजदीकी अधिवक्ता को मध्यप्रदेश के नए महाधिवक्ता बतौर नियुक्त किए जाने की प्रबल संभावना है। इस कड़ी में सबसे पहला नाम अधिवक्ता शशांक शेखर का माना जा रहा है।
मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव का इस्तीफा