एमजे अकबर और तेजपाल एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया से निलंबित

नई दिल्ली,द एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) ने पत्रकार से नेता बने एमजे अकबर और तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को निलंबित करने का फैसला किया है।
सूत्रों के अनुसार ईजीआई ने सर्व सहमति से यह फैसला लिया। इसमें बहुमत से यह नतीजा निकला कि जब तक अकबर पर मामला चल रहा है, उन्हें गिल्ड से सस्पेंड कर देना चाहिए। एमजे अकबर पर कई महिलाओं ने यौन दुराचार के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार में बतौर जूनियर मंत्री स्तीफा दे दिया था। उन पर सबसे पहले यौन दुराचार के आरोप उनकी पूर्व सहयोगी प्रिया रमानी ने लगाए थे। इन आरोपों के बाद एमजे अकबर ने मानहानि का मुकदमा किया था।
ईजीआई ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ भी यही फैसला लिया है। तेजपाल रेप के मामले में जमानत पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *