मध्यप्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण रहा औसत 70 % वोट डाले गए

भोपाल,मध्यप्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया है। पूरे प्रदेश से अभी मतदान की अभी अंतिम जानकारी आना शेष है,लेकिन सम्भावना है की करीब 69.6 % मतदान हुआ है जो अंतिम तस्वीर साफ होने के साथ और बढ़ेगा। मतदान केंद्रों पर अभी भी कतारें लगी हुई थी और जो भी लोग पांच तक मतदान केंद्र पर पहुँच गए थे उन सभी को वोट डालने दिया जा रहा है। अलबत्ता आज चुनाव ड्यूटी पर इंदौर,गुना और धार जिले में तैनात तीन अधिकारीयों की हृदयाघात से मौत हो गई। जबकि छिंदवाड़ा,बालाघाट और शाजापुर जिलों में सर्वाधिक 75 % से अधिक मतदान हुआ है। चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार श्योपुर में 72 मुरैना में 65 भिंड में 63 ग्वालियर में 58 दतिया में 70 शिवपुरी में 71 गुना में 70 अशोक नगर में 73 सागर में 69 टीकमगढ़ में 69 छतरपुर में 63 दमोह में 70 पन्ना में 69 सतना में सात रीवा में 66 सीधी में 66 सिंगरौली में 66 शहडोल में 72 अनूपपुर में 74 उमरिया में 68 कटनी में 69 जबलपुर में 68 डिंडोरी में 74 मंडला में 78 बालाघाट में 78 सिवनी में 72 नरसिंहपुर में 77 छिंदवाड़ा में 79 बैतूल में 72 हरदा में 72 होशंगाबाद में 73 रायसेन में 69 विदिशा में 71 भोपाल में 61 सीहोर में 72 राजगढ़ में 76 शाजापुर में 81 देवास में 75 खंडवा में 72 बुरहानपुर में 67 खरगोन में 69 बड़वानी में 67 अलीराजपुर में 57 झाबुआ में 67 धार में 71 इंदौर में 67 उज्जैन में 72 रतलाम में 76 नीमच में 79 और आगर मालवा में 74 % वोट डाले गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *