भोपाल, कांग्रेस ने आज कहा जैसे-जैसे शिवराज सिंह चौहान सैकड़ों करोड़ रूपये खर्च कर अपनी छवि मामा के रूप में रोशन करने लगे, वैसे-वैसे मध्यप्रदेश के बच्चों का भविष्य अंधकार मय होता गया। आज हम मामा के मुखौटे का कच्चा चिट्ठा ‘अंधेर गर्दी चौपट राज’ जारी कर रहे हैं। शिवराज के सत्ता सम्हालने के बाद मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म 249 प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2004 में 710 घटनायें होती थी वे बढ़कर आज 2479 हो गई हैं। बहन-बेटियों के अपहरण 755 प्रतिशत बढ़ गये हैं। वर्ष 2004 में 584 अपहरण की घटनाऐं होती थी जो आज बढ़कर 4994 हो गयी हैं। यह जानकर रूह कांप जाती है कि मामा राज में 241535 महिलाऍं अपराधियों का शिकार हुई हैं।
ऐसा नहीं कि मामा राज की सरपस्ती में सिर्फ अपराध ही बढ़े हैं, मामा सरकार न्यायालय में भी बेटियॉ की अपेक्षा अपराधियों का साथ दे रही है। महिला अपराध में सजा की दर मात्र 27.8 है अर्थात 70 प्रतिशत अपराधी कमजोर प्रोसिक्यूशन की वजह से छोड़ दिये जाते हैं। मामा जी जब शासन में आये थे, तब महिला अपराध के लगभग 7000 मामले लंबित थे। आज यह आंकड़ा 85383 पहुंच गया है अर्थात 79.7 प्रतिशत प्रकरण लंबित हैं।
मामा के मुखौटे का आघात, महिलाओं-बच्चों से विश्वासघात