मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला रही हैं। दो दशक पहले सुष्मिता के जीतने की खबर दुनियाभर की मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले सुष्मिता ‘मिस इंडिया प्रतियोगिता’ में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को भी हरा चुकी हैं। सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता के दौरान एक जवाब से बाजी मार ली थी।
सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय बच्चन से था। इस दौरान सवाल पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था कि ‘अपने जन्म का समय, लेकिन सुष्मिता ने कहा था, ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु।’
मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के दौरान जब सुष्मिता से पूछा गया था कि अगर आपके पैसा और वक्त होगा, तो क्या एडवेंचर करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मेरे हिसाब से एडवेंचर वो है, जो आप अंदर से महसूस करते हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे बच्चों के साथ बहुत अच्छा लगता है। मौका लगा तो मैं उनके साथ वक्त गुजारना चाहूंगी। यहीं मेरे लिए एडवेंचर होगा।” कहा जाता है कि सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में जो गाउन पहना था वह उनकी मां ने खुद तैयार किया था। उन्हें बचपन से गाड़ियों का शौक है, लेकिन उन्हें पहली कार अपने मिस यूनिवर्स बनने के बाद मिली। सुष्मिता सेन अपने बिंदाज अंदाज और आजाद ख्यालों के लिए जानी जाती हैं। वे अपने रिलेशनशिप के कारण भी काफी चर्चा में रहीं हैं।
… तब दो दशक पहले सुष्मिता ने एक जवाब से मारी थी बाजी