बॉलीवुड में शादियां, अब प्रियंका और निक की शादी का इंतजार, पहले पंजाबी हिन्दू रीति रिवाज फिर ईसाई विधि विधान से होगी शादी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और और अभिनेता रण्वीर सिंह की शादी के बाद अब प्रशंसकों को प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की शादी का बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड सितारों की शादियों को लेकर पहले से ही प्रशंसकों में एक प्रकार की जिज्ञासा बनी रहती है। प्रशंसक जानना चाहते हैं कि इस शादी को लेकर क्या क्या चल रहा है। प्रियंका दो दिसंबर को शादी करेंगी। ये शादी पंजाबी हिन्दू रीति रिवाज से होगी इसके बाद अगले दिन तीन दिसंबर को प्रियंका और निक ईसाई विधि विधान से शादी करेंगे।
उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में होगी शादी
प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शादी के कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगीl शादी की रस्में पंजाबी परंपरा के अनुसार होंगी l संगीत, मेहंदी और बारात समारोह पर भी पंजाबियत का रंग चढ़ेगा। संगीत में प्रियंका और निक भी इंटरनेशनल और इंडियन सांग्स पर ठुमके लगायेंगे।
शादी में घर-परिवार और दोस्तों के साथ 100 से 150 लोग इस दौरान मौजूद रहेंगेl निक जोनास का ड्रेस आईवॉररी व्हाईट होगा और प्रियंका की शादी का जोड़ा लालl अबु जानी और संदीप खोसला प्रियंका का ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। प्रियंका के करीबी रिश्तेदार राल्फ लॉरेन की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगे l इसके पीछे का एक ख़ास कारण है क्योंकि मेट गाला में जब राल्फ की ड्रेस पहन कर प्रियंका पहुंची थी तभी उनकी नज़रें निक से मिलीं और फिर प्यार हो गया l
वेडिंग रजिस्ट्री बना रहीं
आजकल प्रियंका अपनी शादी के लिए गाइड की मदद ले रही हैं। उन्हें वेडिंग रजिस्ट्री गाइड बनाने में खूब मज़ा आ रहा है। प्रियंका आजकल दिल्ली में हैं जहां पर वे अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं। इसका निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रियंका और निक को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है। अमेरिकी क़ानून के मुताबिक दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। पिछले दिनों दोनों ब्रेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस गए और लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *