राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता में आलोचना स्वीकार्य गाली-गलौज पसंद नहीं : शाहनवाज

इन्दौर,मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के चलते शुक्रवार को इंदौर में भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वय शाहनवाज हुसैन और गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता ले इंदौर शहर में कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए जा रहे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बयानों पर जमकर निशाना साधा। वहीं दोनों का कहना था कि यह ओछी राजनीति हम नहीं करते, राजनीतिक बयानों की भी एक मर्यादा होती है राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमलों और टिप्पणियों के हवाले से इन दोनों ने कहा कि चुनाव प्रचार विकास और मुद्दों की बातों पर करना चाहिए कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है, इसलिए वे इस तरह की बयानबाजी कर वोटरों का ध्यान भटका रही है। कमलनाथ के मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक और उसमें की गई अपील के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का कहना था कि कांग्रेसी जोड़ने नहीं तोड़ने की बात करने लगी है कांग्रेस धर्म और जाति की राजनीति करते हुए समाज को बांटने का सुनियोजित प्रयास कर रही है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में चुनाव नतीजों से पहले ही हार मान ली है। अगर में अक्षरश बात पर जाऊ कमलनाथजी अल्पसंख्यक के नाम अल्पसंख्यक समाज को इंगित करते है। सिख भाईयों से तो उनका ज्यादा संपर्क नहीं है क्योंकि पंजाब में जब प्रभारी बने थे उन्हें हटना पड़ा था, क्यों हटाना पड़ा ये आपको मालूम है। कमलनाथजी ने बंद कमरे में अपने साथियों से अपनी बात कहीं कि मुस्लिमों ने 90 प्रतिशत वोट कांग्रेस को नहीं दिये तो हम हार जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *