भोपाल, चुनावी माहोल मे सभी वर्गो को साधने मे जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अब पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुलिस कर्मचरियों के लिए राहत भरे कदम उठाये जायेंगे, कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने और ड्यूटी अवधि में भी कमी करने का वादा किया है। जानकारी के अनुसार कमलनाथ ने ट्वीट कर ये वादा किया है। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कमलनाथ ने 50 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की बात कही है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक अवकाश देने का वादा भी उन्होंने किया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनीं तो पुलिसकर्मियों को 5 हजार हाउस अलाउंस दिया जाएगा। कमलनाथ ने ये भी लिखा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अवधि से एक घंटे की कमी की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुलिस कर्मचरियों के लिए राहत भरे कदम उठाये जायेंगे, पुलिस की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें कार्य करने के लिए तनावमुक्त, अवसाद-मुक्त और भयमुक्त वातावरण दिया जावेगा 50000 नई पुलिस भर्ती कर बल की कमी को दूर किया जाएगा। इससे पहले कमलनाथ ने पार्टी के वचन पत्र जारी होने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़े ऐलान किये, इसके बाद संविदाकर्मियों के लिए घोषणा की। अब कांग्रेस ने बड़े वोटबैंक पुलिस परिवार को साधने की कोशिश की है। गोरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस परिवार ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था, सप्ताह में एक दिन के अवकाश को लेकर लम्बे समय से मांग चल रही थी। अब इसको कांग्रेस ने चुनाव में इसे लेकर वादा करते हुए पुलिस परिवारो को अपने पाले लाने कि कोशिश की है। जानकारी के अनुसार कमलनाथ द्वारा कि गई घोषणाओ मे
*पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश
*50000 पुलिसकर्मियों की भर्ती कर पुलिस बल की कमी को दूर करने
*आवास भत्ता 5000₹ प्रतिमाह करने
*प्रतिदिन के ड्यूटी समय को कम करने
*पुलिस को काम करने के लिये तनावमुक्त वातावरण देने
*वर्तमान में प्रति एक लाख आबादी पर केवल 139 पुलिस कर्मचारी हैं, जिसे बढाकर 182 से अधिक किये जाने
*वर्तमान में पुलिस कर्मियों को 1400 रुपये प्रतिमाह का आवास भत्ता दिया जाता है जिसे बढाकर 5000 रूपए प्रतिमाह किये जाने के साथ ही
*पुलिसकर्मियों के लिए वर्तमान 40000 मकानों के अतिरिक्त नए 40000 मकान प्राथमिकता के साथ बनाये जायंगे।
*मध्यप्रदेश पुलिस के वर्तमान बजट 6000 करोड़ को बढाकर 9600 करोड़ रूपए किये जाने का वादा शामिल है।
कांग्रेस का एलान पुलिस कर्मियो को वीकली ऑफ और पांच हजार मिलेगा आवास भत्ता, ड्यूटी के घंटे होंगे कम