BJP ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को प्रचार के लिए एमपी भेजा

रायपुर,भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ का चुनाव खत्म हो जाने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने कई नेताओं की ड्यूटी लगाई है। पार्टी विष्णु देव साय,चंदूलाल साहू ,ननकीराम राम कँवर,कृष्णमूर्ति बान्घी ,निर्मला सिन्हा और सांवला रामदाहिरे को पहले ही एमपी भेज दिया था। अब अजय चंद्राकर को भोपाल और ब्रजमोहन अग्रवाल सहित 35 अन्य नेताओं को बालाघाट भेजा गया है। पार्टी ने कवर्धा की टीम को बैहर,बिछिया,डिंडोरी और मंडला में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि कोरिया की टीम को कोतमा,और पेंड्रा की टीम को पुष्पराजगढ़ विधानसभा में प्रचार का काम सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *