PM-CM ने आपके पैसे अम्बानी की जेब में डाले, कांग्रेस रोजगार, किसानों की कर्ज माफी और महिलाओं की सुरक्षा का करती है वादा- राहुल

विदिशा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर से मध्यप्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या और भ्रष्टाचार जैसे मामलों को चुनावी सभा में उठाते हुए भोपाल से लेकर दिल्ली तक की सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने युवाओं को रोजगार किसानों की कर्ज माफी और भ्रष्टाचार के मामलों की जान आयोग से जाँच का वादा प्रदेश के लोगों से किया। राहुल विदिशा जिले के गंजबासोदा में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को रोजगार और किसानों की फसल का दाम दोगुना किए जाने के वादे पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में सबसे बुरा हाल युवाओं और किसानों का है। मध्य प्रदेश के गंजबासोदा प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और किसानों को उपज का उचित दाम देने के वादे किए थे। 15 लाख रुपये देने का वादा तो पूरी तरह झूठा था। राहुल ने आगे कहा कि सरकार का जवाब है कि भारत में 24 घंटों में मात्र 450 युवाओं को रोजगार मिलता है। वहीं चीन में 50,000 लोगों को रोजगार मिलता है। किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने युवाओं की बदहाली और किसानों की मुश्किलों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश के 15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, मगर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जाता है। यह सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करती है। इस सरकार के लिए किसान और युवाओं की कोई अहमियत नहीं है। राहुल ने एक बार फिर राफेल लड़ाकू विमान खरीदी में हुई गड़बड़ी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति तक ने सार्वजनिक तौर पर हिंदुस्तान के चौकीदार पर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासोदा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, `हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) लड़ाकू विमान बनाने में सक्षम है, मगर प्रधानमंत्री मोदी अपने दोस्त अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए यह ठेका एचएएल को देने की बजाय फ्रांस की कंपनी को दे देते हैं, फ्रांस के राष्ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है। राहुल ने आरोप लगाया, `प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी रोजगार, किसान, भ्रष्टाचार की बात करते थे, मगर सत्ता में आने के बाद इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही, वह हुआ नहीं, किसानों को उचित दाम मिला नहीं, भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं। इसके साथ ही राफेल लड़ाकू विमान की खरीदी में घोटाला हुआ है। राहुल ने कहा कि देश के 15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ किया जा सकता है, मगर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार तैयार नहीं है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। राहुल ने एचएएल को लड़ाकू विमान बनाने में सक्षम कंपनी बताया और कहा, `सर्जिकल स्ट्राइक में जिन हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया गया था, वह एचएएल ने ही बनाए थे, जिसे जहाज बनाने का कोई अनुभव नहीं है, उसे राफेल का ठेका दे दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *