नेताजी भाई शिवपाल और बेटे अखिलेश के दफ्तर पहुंचे चुनाव LS जीतने का दिया मंत्र

लखनऊ,अचानक पार्टी कार्यालय में मिलने पहुंचे मुलायम सिंह को शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष पद और मैनपुरी लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट की पेशकश की। शिवपाल ने मुलायम को पार्टी का झंडा भी भेंट किया। हालांकि मुलायम उनकी किसी भी बात पर कुछ नहीं बोले। अपने संबोधन में मुलायम ने कहा कि समाजवादी लोग अन्याय का विरोध करें और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाएं। इसके तुरंत बाद मुलायम सबको चौंकाते हुए बगल में स्थित सपा के दफ्तर पहुंच गए और वहां कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया।
नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश करेगी। शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘अभी हमारा एक सपना अधूरा है। वह है नेताजी (मुलायम) को प्रधानमंत्री के रूप में देखना। नेताजी हमारी पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।’
शिवपाल ने अपने भतीजे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा पर हमला करते हुए कहा कि ‘पार्टी में चुगलखोरों और चापलूसों की वजह से नेताजी का भी अपमान हुआ, मेरा भी हुआ। इसलिए हमें अलग पार्टी बनानी पड़ी।’ उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि नेताजी का आशीर्वाद हम सबकों मिलता रहे। हम लोग नेताजी का दिल की गहराइयों से सम्मान करेंगे। पार्टी नेताजी का इंतजार कर रही है। हम निश्चिंत है कि हम नेताजी के नेतृत्व में निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। नेताजी का जो भी आदेश होगा, हम सब लोग उसका पालन करेंगे। समान विचारधारा के करीब 40 दलों ने हमें समर्थन दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *