धार/महू/खरगोन, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने इलेक्शन कैम्पेन में एक के बाद एक कई वादें किये थे, लेकिन वो खोखले साबित हुए। राहुल गॉंधी ने कहा कि मोदी ने कहा था 15 लाख रू. हर बैंक अकाउंट में डालूंगा, 15 लाख तो छोड़ो, आपके बैंक खाते में 10 रू. नहीं आया। 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने की बात कहीं थी, लेकिन मोदी सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिलवा सकी, उन्होंने देश की जनता से झूठा वादा किया था। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूँ, आपने नीरव मोदी, अनिल अम्बानी, ललित मोदी जैसे उद्योगपतियों को हजारों करोड़ रूपये दिए, उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिये। अगर आप ये पैसा हिन्दूस्तान के युवाओं को, छोटे दुकानदारों और छोटे और मध्यम व्यापारियों को देते तो ये देश में लाखों लोगों को रोजगार दे पाते। राहुल महू,धार और खरगोन में अलग-अलग जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे .
मोदीजी का ये कैसा जादू
राहुल ने कहा कि चुनाव के दौरान मोदीजी कहते थे.. ‘अच्छे दिन…?’ और जनता कहती थी ‘आयेंगे…!’, उसके बाद हुआ ‘सूट बूट की सरकार…’, थोड़े दिन बाद ‘सूट, बूट और झूठ की सरकार..’ और अब ‘सूट, बूट, झूठ और लूट की सरकार…! अब अच्छे दिन का जुमला कुछ इस प्रकार से सामने आ रहा है। पहले अच्छे दिन? आयेंगे… अब चौकीदार? चोर है…! ये कैसे जादू हुआ?
जितने केस करने हैं कर दो राहुल गांधी नहीं डरता
राहुल ने कहा – कल मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए। कहते हैं राहुल गांधी ने व्यापमं के बारे में बात कर दी। मैं मानहानि का केस लगाऊंगा। आपको जितने केस लगाने हैं, लगा दो, मैं नहीं डरता। पूरा मप्र जानता है कि मुख्यमंत्री के परिवार का हाथ व्यापमं में था। और लगाइए मुझ पर केस, पूरा मप्र जानता है कि ई-टेंडरिंग में भ्रष्टाचार हुआ है, व्यापमं में 50 लोगों की हत्या हुई, व्यापमं में गलत लोगों को जेल में डाला, व्यापमं ने मप्र के भविष्य को नष्ट किया है।
आज मप्र में अगर आदिवासी युवा के पास रुपए नहीं है तो मप्र में परीक्षा देकर पास नहीं हो सकता। सच्चाई ये है कि यदि किसान, आदिवासी के बेटे को मप्र में शिक्षा चाहिए तो पहले जेब से निकालकर लाखों रुपए देना होता है। मप्र के बीजेपी नेताओं को यहां के चार-पांच अमीरों को। 8 नवंबर को पता नहीं क्या हुआ मतलब आसमान और तारों की लाइन लगा गई। नरेंद्र मोदी जी के दिमाग में आ गया कि मुझे 500 और हजार का नोट अच्छा नहीं लगाता, टीवी पर आते हैं और कहते हैं कि ये 500 हजार का नोट है ये मुझे अच्छा नहीं लगता। इसके बाद उन्होंने उसे रद्द कर दिया।
मोदीजी को ये बात समझ नहीं आई कि किसान बीज क्रेडिट कार्ड से नहीं कैश में खरीदता है। अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी क्रेडिट कार्ड चलाते हैं आपने सबको लाइन में लगा दिया। आपने अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या जैसे लोगों को लाइन में दिखा क्या। हमारी सरकार किसानों के खेत के पास हर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लाएगी। किसान अपना माल सीधे फूड प्रोसेसिंग में बेचेंगे और किसानों के बेटे-बेटियों को उस यूटिन में रोजगार मिलेगा। जिस जिले में जो बनता है हम उसे दुनिया से जोड़ेंगे।
राहुल बोले ‘सूट, बूट, झूठ और अब लूट की सरकार..