रायपुर,छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है,इसलिए ये लोग जनता के बीच जाने में घबड़ा रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने 89 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर ली है,हमने प्रचार शुरू लोगों से जीवंत संपर्क भी शुरू कर दिया है। हम 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और पाकर भी रहेंगे। उन्होंने कहा भाजपा गांव गरीब किसान की पार्टी है,जो लोकतंत्र में यकीन करती है । हमने हमेशा किसानों के लिए काम किया है, जिससे कृषि के क्षेत्र में सिंचाई का स्तर बढ़ा है। अग्रवाल भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता पूरी तरह से कांग्रेस को साफ करेगी और फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 49-50 नहीं भाजपा इस बार 65 से अधिक सीटों पर जीत कर आएगी। कार्यकर्ताओं के असंतुष्ट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी होने पर ऐसा होता है लेकिन अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब उनसे पार्टी से सच्चिदानंद उपासने द्वारा रायपुर उत्तर से दावेदारी किये जाने के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा भाजपा बड़ा दल दावेदार कोई भी हो सकता है।
कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, हमें 65 + से रोकना असंभव -ब्रजमोहन