जब चक्का एक जैसा चलेगा तभी विकास की रफ्तार दोगुनी होगी- रमन

अम्बिकापुर,सरगुजा संभाग की पहली चुनावी सभा में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने उदयपुर नगर में कहा कि उदयपुर से विजय का उदय होगा,सरगुजा संभाग में यह मेरी पहली सभा है।मुझे पूरा विश्वास है अंबिकापुर विधानसभा सीट से कमल खिल कर रहेगा।यहां से चलकर अनुराग सिंह देव राजधानी में प्रतिनिधि बनेंगे, इसी उम्मीद से आया हूं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अपने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव को दो बार विधायक बनाया है और मुझे मुख्यमंत्री बनाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक विकास की गाड़ी में एक समान चक्का नहीं लगाएंगे तो विकास की रफ्तार कैसे बढ़ेगी। रमन सिंह अनुराग सिंह देव को अंबिकापुर विधानसभा सीट से जिताने की अपील की और कहा कि अगर अनुराग सिंह देव जीते हैं तो इस विधानसभा क्षेत्र का विकास रफ्तार 4 गुना बढ़ जाएगा।श्री सिंह ने आगे कहा कि मैंने अनुराग सिंह देव जैसा अद्भुत व्यक्ति नहीं देखा है जो दो बार अंबिकापुर विधानसभा सीट से हारने के बाद भी अनुराग सिंह देव ने अघोषित विधायक के रुप में सबसे ज्यादा सीएम ऑफिस पहुंच यहां के विकास के लिए कार्य करवाए हैं।अगर आप अनुराग सिंह देव को जिताते हैं तो इस क्षेत्र का दृश्य कुछ और होगा। रमन सिंह ने उदयपुर में अटल जी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि उदयपुर में सूरज निकलेगा अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा। रमन सिंह ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष बड़ी-बड़ी बड़ी बात करते हैं वे जवाब दें कि आजादी के बाद 55 60 साल में कांग्रेस ने इस क्षेत्र के लिए क्या किया? रमन सिंह ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अंबिकापुर विधानसभा में मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सड़कों का जाल,रेलवे स्टेशन और अब एयर कनेक्टिविटी के साथ यह क्षेत्र जुड़ने वाला है।श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 55-60 वर्ष में गरीबी हटाओ के नारे लगाते हुए सिर्फ भ्रम फैलाया है,गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया।रमन सिंह ने उदयपुर की जनता से पूछा कि 55 साल में कांग्रेस की सरकार में क्या आपको एक रुपए किलो चावल, नमक,चना मिला।डेढ़ लाख रुपए की लागत से मकान का योजना का लाभ मिला।स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था उपचार हेतु की गई?जनता ने उन्हें एक स्वर में कहा कि कोई भी लाभ नहीं मिला, तो रमन सिंह ने कहा कि राजा को इस बार समझा देना वोट नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *