बरेली,बुलेट सवार तीन युवकों को बरेली-पीलीभीत मार्ग पर विलयधाम के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर के भगवानपुर ढीमरी निवासी विजय पाल (30) अपने परिचित कपिल (23) और सुमित के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से कल देर शाम परिजनों को बिना बताए निकले थे। देर रात तीनों युवक नवाबगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बुलेट विलयधाम के पास पहंची, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में एसआरएमएस मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विजय पाल और कपिल को मृत घोषित कर दिया।
बुलेट सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत