रविशंकर प्रसाद की किरंदुल में नहीं हो सकी सभा, BJP नेता पर नक्सली हमले से पार्टी ने बदली रणनीति

दन्तेवाड़ा, छत्तीसगढ़ भाजपा को नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी चुनावी रणनीति को बदलना पड़ा है। रविवार की देर रात माओवादी नक्सली संगठन ने भाजपा नेता नंदलाल मुड़ामी पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार खातिर दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा उसके बाद रात में ही उन्हें हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। इस घटनाक्रम को देखते हुए ही भाजपा ने आज केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के किरंदुल में आम सभा के कार्यक्रम को रद्द कर दिया, इसके पीछे सुरक्षा कारण ही प्रमुख है। पार्टी को आशंका है कि उनके नेता पर ये जानलेवा हमला नक्सलियों ने किया था, हालाँकि केंद्रीय मंत्री के अन्य कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया और वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों पर ही हर जगह पहुंचे। इस बीच बस्तर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रतन लाल दांगी ने पूछे जाने पर बताया कि कुआकोंड़ा थाने के पालनार निवासी नंदलाल मुड़ामी घर पर खाना खा रहे थे उसी समय पांच से 6 लोग उनके घर में घुस आए और उन पर प्राण घातक हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *