मुंबई,बिग बॉस के घर में जो हो सब थोड़ा है, क्योंकि यहां एक दूसरे के खिलाफ साजिश रचते हुए जो गेम प्लान होता है वह कई बार जान जोखिम में डालने जैसा प्रतीत होता है। बिग बॉस सीजन 12 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल इस हफ्ते नए कप्तान के लिए सोमी खान, मेघा धाड़े और दीपक ठाकुर दावेदार के तौर पर सामने आए। बिग बॉस ने इस टॉस्क को लुभावना बनाने के लिए कुछ गेम प्लान किया था इसके तहत कप्तान के दावेदारों को ट्रेन की बोगी से उतारने के लिए घर के सदस्यों को कोई एक चीज उन्हें खाने के लिए देनी थी। इसी टास्क के दौरान श्रीसंत ने ऐसी हरकत कर दी जो यदि पूरी हो जाती तो शायद सोमी खान को अपने जान के लाले पड़ने लगते। कैमरों की जद में जब श्रीसंत की यह हरकत आई तो बिग बॉस ने तुरंत ही टास्क संचालक शिवाशीष को कन्फेशन रूम में बुला कर स्पष्ट कर दिया कि कोई भी डिटरजेंट पावडर या अन्य ऐसी कोई चीज कप्तानी के दावेदारों को नहीं दी जाए जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान होता हो। बहरहाल टास्क पूरा करने के लिए घरवालों ने कंटेस्टेंट को लाल मिर्च का घोल, कच्चे अंडे, करेले का कड़वा जूस पीने को दिया, जबकि श्रीसंत को घर के अंदर किचन में एक कप में बर्तन धोने का लिक्विड सोप मिक्स करते देखा गया, इसके बाद उन्होंने इसी कप में दूध डाला, जो यदि सोमी को दे दिया जाता और वो पी लेतीं तो शायद उनका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता था। बिग बॉस के आदेश के बाद श्रीसंत इस घोल को फेंकते हुए भी नजर आए। बहरहाल इस टास्क में दीपक विजेता रहे और जेल में श्रीसंत को जाना पसंद नहीं आया इसलिए उन्होंने शो को भी घटिया कहने से खुद को नहीं रोक सके।
श्रीसंत हो जाते कामयाब तो सोमी को पड़ते जान के लाले