मुंबई,यह सच है कि सनी लियोनी की वेब सीरीज ‘करनजीत कौर – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ की सुर्खियां अभी कम नहीं हुई हैं, लेकिन खास बात यह है कि वो तो अभी भी विवादों में उलझती चली जा रही हैं। मामला उनका अपना पर्सनल नहीं है, बल्कि सच यह है कि उनकी फिल्म वीरमादेवी को कर्नाटक में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ गई है। बहरहाल इस बीच सनी का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया, जिसकी चकाचौंध में लोग सभी बातें भूल गए। इस वीडियो में सनी के सेक्सी मूव्स और खूबसूरती देखकर फैंस के दिलों की धड़कने भी बढ़ गईं। यहां आपको बतला दें कि ‘डर्टी गर्ल’ नाम के इस म्यूजिक वीडियो में उनके पति डेनियल वेबर भी नजर आए हैं। यही नहीं बल्कि सनी का साथ इस बार टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना देती हुई नजर आई हैं। बहरहाल डर्टी गर्ल सनी लियोनी को पसंद करने वालों का आंकड़ा लाखों को पार करता नजर आ रहा है। दरअसल महज दो दिनों में ही 50 लाख से अधिक बारयह वीडियो देखा जा चुका है। इस गाने में सनी कुछ ज्यादा ही हॉट और ग्लैमरस नजर आई हैं। यही वजह है कि उनके फैंस नजर हटाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। गाने के दौरान सनी अपने पति डेनियल के साथ रोमांस करती नजर आई हैं। यह वीडियो सांग जी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है जबकि इस गाने को गायक इक्का सिंह ने लिखा है और उनके साथ ही शिवांगी और एनबी ने अपनी आबाज दी है।
डर्टी गर्ल सनी लियोनी को लाखों लोगों ने किया पसंद