रेलवे कालोनी में वारदात, मां-बेटी से पर्स लूटकर बाइकर्स फरार

बिलासपुर,कल रात रेलवे कॉलोनी में स्कूटी सवार मां-बेटी को दो बाइक सवार आरोपियों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया उसके बाद उनका पर्स लूटकर भाग खड़े हुए। पर्स में सोने की चेन, चार हजार नकद, मोबाइल और दो एटीएम कार्ड था। बाइक सवार युवक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद रेलवे क्षेत्र की तरफ भाग खड़े हुए अंधेरा होने के कारण मां बेटी बाइक का नम्बर नहीं देख पाए। घायल मां बेटी सीधे तारबाहर थाना पहुंचे और सारा मामला पुलिस को बताया। उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम और तारबाहर पुलिस रेलवे क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों की तलाश करती रही लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस की टीम घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सी.सी.कैमरे का फुटेज निकालकर आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। तारबाहर पुलिस लूट का मामला दर्ज करके आगे की जांच कर रही है।
तारबाहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर में स्थित पाम रेसीडेंसी में रहने वाली सी.कीर्ति राव पिता सीबी राव जो कल शाम अपनी मां के साथ घर से स्कूटी में सवार होकर गोलबाजार सामान खरीदने गई हुई थी। वहां से खरीददारी करने के बाद पुत्री अपनी को स्कूटी में बैठाकर वापस अपने घर हेमू नगर जाने के लिए निकली। मां-बेटी तारबाहर रेलवे कालोनी स्थित गणेश मंदिर के पास पहुंची ही थीं तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक उनके करीब पहुंचे और महिला के हाथ से पर्स छीनने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने स्कूटी सवार मां बेटी को धक्का देकर गिरा दिया उसके बाद दोनों लुटेरे पर्स लूटकर भाग खड़े हुए। स्कूटी से गिरने से मां बेटी घायल भी हो गई। आसपास में रहने वाले कालोनी के लोगों को लूट की जानकारी दी। तब तक बाइक सवार लुटेरे वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मां बेटी सीधे थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि रेलवे कालोनी के गणेश मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक उनका पर्स लूटकर फरार हो गए हैं। पर्स में सोने की चैन चार हजार नकद और एटीएम रखा था। मां बेटी ने पुलिस को यह भी बताया कि बाइक सवार युवकों की उम्र २० से २५ वर्ष के लगभग थी एक युवक नीले रंग की जींस और सफेद टी शर्ट पहने हुआ था। पर्स लूटने के बाद बाइक सवार दोनों युवक तेज रफ्तार से रेलवे क्षेत्र की तरफ भाग खड़े हुए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सी सी कैमरों से पुâटेज निकालकर उनकी पहचान करने में लगी हुई है। बहरहाल तारबाहर पुलिस मामला दर्ज करके आगे की विवेचना में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *