मुंबई,बालीवुड के बिग बी अर्थात अमिताभ बच्चन अपने बच्चों के साथ दोस्त की तरह बर्ताव करने के लिए जाने जाते हैं। बिग बी की अभिषेक बच्चन के साथ ट्यूनिंग सोशल मीडिया पर भी देखी जा सकती है, जहां वह अपने बेटे की अक्सर टांग खींचते दिख जाते हैं। हालांकि, इस बार अमिताभ का ऐसा करना उन पर भारी पड़ गया, क्योंकि अभिषेक ने उन्हें उन्हीं के अंदाज में सोशल मीडिया पर जवाब दे दिया। दरअसल, कुछ दिनों पहले अमिताभ ने अभिषेक की बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अभिषेक का मजाक उड़ाते हुए कैप्शन दिया था, ‘तुम सॉस की तरह लग रहे हो’। इस फोटो को लाखों फैन्स लाइक करते और फनी कॉमेन्ट्स करते दिखे थे। अब अभिषेक ने भी अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर फैन्स के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अमिताभ को उनके शब्द याद दिलाते हुए कुछ मैसेज लिखा, और आप कह रहे थे कि मैं सॉस की तरह लग रहा हूं’। पापा-बेटे की इस लड़ाई का यूजर्स भी जमकर मजा लेते दिखे।
अमिताभ का बच्चों संग है याराना पर बेटे की खींचते हैं टांग,इस बार बेटे ने दिया कुछ यूँ जबाब