आज फिर पेट्रोल 21 पैसे और डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़ी

मुंबई,पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 82.03 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 73.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.03 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 87.50 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.87 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 80.70 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 81.23 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल 73.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 77.37 रुपए, कोलकाता में 75.67 रुपए, हरियाणा में 72.67 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 71.98 रुपए और चेन्नई में 78.04 रुपए प्रति लीटर है। पंजाब के जालंधर में पेट्रोल 87.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 87.92 रुपए, लुधियाना में 87.79 रुपए और पटियाला में 87.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *