नई दिल्ली,रूस से एयर डिफेंस सिस्टम एस -400 डील करने के बाद अब भारत ने की सरकारी रिफाइनरियों ने ईरान से 1.25 मिलियन टन क्रूड ऑइल खरीदने के लिए अनुबंध किया है। इसका भुगतान डॉलर की जगह रुपये में करने की दिशा में भी कदम बढ़ाने की तैयारी सरकार ने कर ली है।
सूत्रों ने बताया है कि इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन और मंगलोर रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने नवंबर में ईरानी तेल के आयात के लिए 1.25 मिलियन टन्स का अनुबंध किया है। नवंबर में ही ईरान के ऑइल सेक्टर के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध लागू होनेवाले हैं। ऐसे में रूस से एस-400 डील के बाद यह एक तरह से भारत द्वारा अमेरिका के प्रतिबंधों से बेपरवाह रहने का दूसरा उदाहरण है।
भारत कम मात्रा में ही सही पर ईरान से तेल आयात को जारी रखना चाहता है। पिछले महीने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि वॉशिंगटन प्रतिबंध पर छूट को लेकर विचार करेगा लेकिन अगर ऐसा किया गया तो इसकी समयसीमा तय होगी। सूत्रों का कहना है कि IOC ईरान से हर महीने सामान्य मात्रा में तेल खरीद रहा है।
रूस से एयर डिफेंस सिस्टम के सौदे के बाद ईरान से तेल भी खरीदेगा भारत