नई दिल्ली,रायपुर में टिकट के लिए सौदेबाजी को लेकर आई सीडी के बाद आलाकमान राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली तलब कर शुक्रवार शाम को करीब सात से आठ नेताओं के साथ पहले अलग-अलग और फ़ी एक साथ चर्चा की. राहुल के रुख से यह साफ़ हो गया है,पार्टी आलाकमान की ओर से इस मसले पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. नेताओं को अब एक साथ सम्मलित प्रयासों से चुनाव लड़ने को कहा गया है. प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया ने भी राज्य के नेताओं के संग अलग -अलग बातचीत की है,पार्टी ने इस विवाद में फंसे बगैर आक्रामक रणनीति के साथ चुनाव में व्यूह रचना की बात की है. इधर,राजस्थान और मध्यप्रदेश में दो से तीन दौर के चुनावी दौरे कर चुके राहुल गाँधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्लान किया जा रहा है,वह अगले हफ्ते एक दिन के लिए राज्य का चुनावी दौरा कर सकते हैं,जिसमें उनके रोड शो का ही बड़ा कार्यक्रम रखा जायेगा.
सीडी कांड पर कोई कार्रवाई नहीं,मुखर होगी कांग्रेस अगले हफ्ते राहुल जायेंगे छत्तीसगढ़