नई दिल्ली,वैश्विक सराफा बाजार में सोने -चांदी की कीमतों में रही कमजोरी के बीच स्थानीय स्तर पर कमजोर मांग के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए गिरकर 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग कम होने से चांदी भी 100 रुपए गिरकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 1,199.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.64 डॉलर प्रति औंस रही। वैश्विक असर से स्थानीय बाजार में आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 100 रुपए टूटकर 38,845 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी के सिक्के 73 हजार रुपए और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
बुलियन बाजार के विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर नरमी तथा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग उतरने से सोने की स्थानीय कीमतें कम हुई हैं।
32 हजार से नीचे उतरा सोना, चांदी भी टूटी