कानपुर में स्याही की फैक्ट्री में आग,करोड़ों का नुकसान

कानपुर,यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर के पनकी एरिया में शुक्रवार को एक स्यही बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का रसायन जलकर खाक हो गया। हादसे में फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरायमीता साइट नंबर 4 में स्थित स्याही बनाने वाली एक फैक्ट्री में सुबह आग लग गई, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और पुलिस के जवानों ने आसपास के क्षेत्र को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया है। दमकल विभाग के जवान दस से अधिक गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि आग के कारण निकल रहे जहरीले धुंए की वजह से यहां के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि आवासीय क्षेत्र को भी खाली कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *