भोपाल,राजधानी के पीसी नगर इलाके में हरियाणा की एक युवती को 15 दिन तक बंधक बनाकर पांच लोगों द्वारा गैंग रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लड़की को छुडाया जिसके बाद पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे पीसी नगर मल्टी से नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया गया था। पुलिस के अनुसार 19 साल की युवती हरियाणा की रहने वाली है। वह भोपाल में रहने वाली अपनी नानी के घर करीब एक महीने पहले आई थी। नानी के साथ युवती के बहन भाई भी रहते हैं। पीडीता ने अपनी शिकायत मे पुलिस को बताया कि पीसी नगर बीडीए मल्टी में रहने वाली नानी से उसका करीब 15 दिन पहले विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद गुस्से में युवती मल्टी की छत पर जाकर बैठ गई। सुबह से रात तक वह मल्टी पर ही बैठी रही। बैग लेकर मल्टी पर बैठी युवती हरियाणा जाने की तैयारी में थी। इस दौरान रात में वहां आरोपी लोकेश पहुंचा। लोकेश ने उससे रोने का कारण पूछा और चला गया। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वह दोबारा छत पर पहुंचा था। इसके बाद युवती का नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे युवती बेसुध हो गई थी। पुलिस का कहना है कि नशे में बेसुध युवती को लोकेश अपने साथी मनीष, विशाल, गोलू और चेतन की मदद से बीडीए की दूसरी मल्टी में लेकर पहुंचे थे। वहां युवती को बंधक बनाकर सभी आरोपियों ने उससे अलग-अलग दिन शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी अलग-अलग समय में मल्टी में आते थे और शारीरिक संबंध बनाते थे। संबंध बनाने के बाद धमकाते हुए मल्टी का गेट बाहर से बंद कर जाते थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल के बारे में अंजान है। शुरू से ही वह राजधानी के बाहर रही है और शादी भी हरियाणा में होने के कारण उसे भोपाल की जानकारी नहीं थी। उसे लगा था कि अंजान युवक उसकी मदद करेंगे, लेकिन उन्होंने मदद के बहाने शारीरिक शोषण किया। पुलिस का कहना है कि मल्टी में रहने वाले लोगों ने सूचना दी थी कि मल्टी के एक फ्लैट मे संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। यहां अक्सर युवकों का जमावड़ा रहता है। इसी बीच फ्लैट मे आने जाने कि सरगर्मी को लेकर आरोपियों में आपसी अनबन हो गई थी। यूवती ने पुलिस को आगे बताया कि रविवार को लोकेश ने युवती से कहा था, कि मल्टी में सभी को पता चल गया है और तुम्हे अब यहां से जाना होगा। इसके बाद वह फ्लेट में बाहर से ताला लगाकर चला गया। इसी दौरान युवती बालकनी में खड़ी रो रही थी, तभी पड़ोस की महिला की उस पर नजर पड़ी तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे फ्लेट से छुड़ा लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले मे पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, वही घटना मे विधिक राय लेने के बाद गैंग रैप कि धाराये बढाई गई है। सुत्रो के अनुसार मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियो को हिरासत मे ले लिया है, साथ ही अन्य दो फरार आरोपियो कि धरपकड के प्रयास किये जा रहे है।
हरियाणा से मायके आई युवती को अगवा कर बंधक बनाया फिर 15 दिन तक किया गैंग रेप