विवेक की पत्नी की योगी से भेंट नगर-निगम में नौकरी का आश्वाशन, SIT जाँच शुरू

लखनऊ,पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से ऐपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के मामले में उनकी पत्नी कल्पना तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कल्पना तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया है। उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी अपने भाई विष्णु शुक्ला को अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पहुंचे थे। यहां दोनों ने सीएम योगी से मुलाकात की। योगी ने कहा की इसमें जल्द-जल्द न्याय दिलाया जायेगा और दोषियों को किसी हॉल में छोड़ा नहीं जायेगा. सीएम ने यह भी कहा SIT ने गठन के बाद इस मामले की जाँच शुरू कर दी है,इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कल्पना ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद सरकार पर भरोसा बढ़ा है। नौकरी को लेकर मेरी बात हुई है। उन्होंने मदद का पूरा भरोसा दिया है। इधर,सीएम आश्वस्त किया है की कल्पना को लखनऊ नगरनिगम में नौकरी दी जाएगी. उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस दौरान कहा इस मामले में दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कल्पना को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद विवेक के परिवार को दी जाएगी। साथ ही बच्चों के नाम 5-5 लाख रुपए की एफडी कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि विवेक का परिवार अंत्येष्टि से पहले सीएम को बुलाने की मांग पर अड़ा था। बाद में 25 लाख का मुआवजा और नौकरी का आश्वासन मिलने के बाद परिवार के लोग मान गए थे। रविवार को यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में विवेक का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *