आगर मालवा,यहाँ के शासकीय नेहरू महाविद्यालय में शनिवार को मंदसौर जैसा ही शिक्षक अपमान का मामला सामने आया है, कॉलेज में डेढ़ घंटे से ज्यादा छात्र हंगामा करते रहे कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगा दिया छात्र नेता इस मांग पर अड़े रहे कि अतिथि विद्वान नमिता शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। वह उनसे माफी मांगे।
एक महिला अतिथि विद्वान के साथ हट्टे कट्टे छात्रों का यह विरोध आगर मालवा में चर्चा का विषय बना हुआ है। अध्यापक को प्रताड़ित कर रहे छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बताये जा रहे हैं, जो गुरुओं का अपमान करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर महिला अतिथि शिक्षक नमिता शर्मा से माफी मांगने की मांग की है। हंगामे के दौरान कॉलेज का स्टाफ अंदर दहशत में खड़ा रहा किसी की कोई हिम्मत नहीं पड़ी। पूर्व में उज्जैन और मंदसौर में हुई घटनाओं को देखते हुए प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वानों ने हथियार डालना उचित समझा। अतिथि विद्वान नमिता शर्मा ने छात्रों के उग्र प्रदर्शन और कॉलेज स्टाफ के दबाव को देखते हुए कहा की अभद्र व्यवहार जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद भी छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है। सोमवार तक यदि अतिथि विद्वान नमिता शर्मा ने माफी नहीं मांगी तो कॉलेज को बंद कराएंगे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र संगठन को शासन का समर्थन होने से कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापक इन दिनों बड़े दबाव में हैं ।छात्र संघ जैसा चाहते हैं,वैसा ही अध्यापक काम करने के लिए विवश है। मंदसौर की घटना में भी छात्रों ने एहसान बताते हुए मौखिक माफी मांग कर मामले का पटाक्षेप कर दिया है।
सोमवार तक का अल्टीमेटम,आगर मालवा में ABVP के नेता शिक्षक से कह रहे माफी मांगो