इंदौर,वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी रिटर्न नहीं भरने वाले 24840 व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं विभाग ने 10583 कारोबारियों के पंजीयन भी निरस्त कर दिए है। कमर्शियल विभाग लगभग 60 हजार व्यापारियों पर निगाह रख रही है। जिन्होंने शून्य कारोबार का रिटर्न फाइल किया है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में मध्य प्रदेश का राजस्व घटने के कारण कमर्शियल विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूले हुए हैं लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कमर्शियल विभाग अब सघन जांच और कार्यवाही कर राजस्व को बढ़ाने की कार्यवाही करेंगे टैक्स कमिश्नर डॉक्टर पवन शर्मा ने ई वे बिल की जांच करने के लिए उड़न दस्ते गठित किए हैं जो वाहनों की जांच कर माल की आवाजाही की अवैध गतिविधियों को रोकेंगे।
37 करोड़ की वसूली
वाणिज्य कर विभाग ने दो लाख से ज्यादा ट्रकों की जांच करके अनिमियता पाए जाने पर 37 करोड़ रुपए की पेनाल्टी वसूल की है। विभाग को आशा है कि इस मामले में कड़ाई करने से अवैध परिवहन को रोका जा सकेगा। इससे विभाग की कमाई आने वाले महीनों में बढ़ेगी।
GST के 10 हजार पंजीयन निरस्त, 24846 व्यापारियों को नोटिस