मुंबई,शेयर बाजार के लिए सितंबर का महिना बेहद भारी रहा। इस दौरान सेंसेक्स 6 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं, निवेशकों के 13.59 लाख करोड़ रुपए डूब गए है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की वैल्यू 3 सितंबर को 1,58,56,446.06 रुपए थी जो कि 28 सितंबर को गिरकर 1,44,96,890.67 रुपए पर आ गई। लिहाजा ऐसे में निवेशकों के 13.59 लाख करोड़ रुपए सितंबर महीने में साफ हो गए। शेयर बाजार की गिरावट में कई शेयर अपने आधी कीमत पर आ गए है। इसमें इंफीबीम का एक शेयर भी शामिल है। यह शेयर 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 242.8 रुपए था, जबकि अब मौजूदा स्तर पर शेयर 170 फीसदी गिरकर 90 रुपए पर आ गया है। दीवान हाउसिंग का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 690 रुपए था, जबकि अब मौजूदा स्तर पर शेयर 61 फीसदी गिरकर 270 रुपए पर आ गया है। यस बैंक का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 404 रुपए था, जबकि अब मौजूदा स्तर पर शेयर 54 फीसदी गिरकर 187 रुपये पर आ गया है।
इंडियाबुल्स हाउसिंग का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1439.4 रुपए था, जबकि अब मौजूदा स्तर पर शेयर 39 फीसदी गिरकर 884.15 रुपए पर आ गया ह। इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 263.65 रुपए था, जबकि अब मौजूदा स्तर पर शेयर 64 फीसदी गिरकर 93.7 रुपए पर आ गया है। जानकारों का मानना है कि सितंबर महीने में शेयर बाजार फाइनेंस कंपनियों की वजह से गिरा है। । रुपए में आई गिरावट के चलते दुनियाभर के निवेशक भारत से अपना पैसा निकाल रहे है। आंकड़े बताते हैं कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों जनवरी से अब तक 8,837.92 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं। 2017 की इसी अवधि में यह रकम महज 49,729 करोड़ रुपए थी।
सितंबर में छह % से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 13.59 लाख करोड़ रुपए