एंजेलो मैथ्‍यूज को कप्तानी से हटाया,दिनेश चंडीमल को एक दिवसीय मैचों की कमान

कोलंबो, एशिया कप-2018 में श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन की गाज कप्तान एंजेलो मैथ्‍यूज पर गिरी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैथ्‍यूज को कप्तानी से हटा दिया है। इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित एकदिवसीय टीम की कप्तानी दिनेश चंडीमल करेंगे। बोर्ड ने टीम के शर्मनाक प्रदर्शन को देखते हुए मैथ्‍यूज से कप्‍तानी छोड़ने के लिए कहा था। एशिया कप में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उसे ग्रुप स्‍तर पर ही लगातार दो बड़ी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका को अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश ने हराया। इसके साथ ही चंडीमल क्रिकेट के तीनों प्रारुपों के लिए श्रीलंकाई टीम के कप्तान बनाये गए हैं। श्रीलंका की टीम को चंडीमल की कप्‍तानी में 10 अक्‍टूबर से शुरू हो रहे इंग्‍लैंड दौरे पर 3 टेस्ट, 5 एकदिवसीय और 1 टी-20 मैच खेलना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *