मुरादाबाद, गुरुवार सुबह हुए एक बड़े सड़क हादसे में तेज रफ्तार डबल डेकर बस कटघर बाईपास पर लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई इससे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दो घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। डबल डेकर बस लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही थी। हादसे में जान गंवाने वाला सर्वेश सिंह पुत्र पूरन सिंह लालू टांडा लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। वह मोहल्ले के लोगों के साथ काम करने के लिए दिल्ली जा रहा था। मरने वाले दो अन्य लोगों की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है। उधर, दुर्घटना के बाद डबल डेकर बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
डबल डेकर बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई भिड़ंत, तीन की मौत, दर्जनभर घायल