कभी ‘द फ्लाप डांस’ तो कभी किसी सेलीब्रेटी से मुलाकात करते दिखे धोनी

नई दिल्ली, जहां एक तरफ भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर अपना आखिरी टेस्ट खेल रही है, तो वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी छुट्टियों का पूरा मजा ले रहे हैं। बता दें कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जिस कारण वह भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। अपनी छुटिटयों में वह कभी अपने परिवार वालों के साथ तो कभी अपने पालतू कुत्तों के साथ मस्ती करते दिखाई दिए, लेकिन अब उनका एक डांस वीडियों वायरल हो रहा है। 15 सितंबर से एशिया कप शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए उन्हें टीम में चुना गया है। हाल ही में धोनी एक समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने डांस करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद धोनी ने वहां पर ‘द फ्लाप’ नाम का डांस पेश कर सभी को खूब हंसाया। इतना ही नहीं धोनी का एक और वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वहां गायक राहुल वैद्य के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें राहुल वैद्य गिटार बजा कर गाना गा रहे हैं तो पास ही में धोनी और उनके दोस्त बैठे हुए हैं जो गिटार की धुन का मजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों धोनी सामाजिक काम के तहत कई सेलिब्रिटी के साथ मिल रहे हैं। उसी तरह से उन्होंने स्टार बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुलाकात की और उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फोटो क्लिक कराते देखा गया। रणवीर और धोनी तस्वीर में काफी कूल दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *