2 करोड़ के लिए किया था मालिक के बेटे को अगवा, 5 गिरफ्तार

गाजियाबाद, गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से एक बच्चे को अगवा करने वाले 5 अपहरणकर्ताओं को शनिवार सुबह खोड़ा कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को वंदना एंक्लेव में एक घर में बंधक बना रखा हुआ था। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कर लिया है। दिल्ली के कोंडली में रहने वाले एक किराना व्यापारी के 12 साल के बच्चे का शुक्रवार को कुछ लोगों ने फिरौती के लिए अपरहण किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता को फोन कर
2 करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। इसके बाद बच्चे के पिता ने शुक्रवार को अशोक नगर थाने बच्चे अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। वहीं, इसी बीच खोड़ा पुलिस को वंदना एंक्लेव में कुछ संदिग्धों के रहने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वंदना एक्लेव में दबिश दी। मौके से पुलिस ने बंधक बच्चे को बरामद किया गया है। साथ ही पांच अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान विजय, अकाश, रवि, करण और राजा गौड के रूप में हुई है। वहीं पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि विजय और अकाश बच्चे के घर पर काम करते थे और दोनों आरोपी बच्चे को दिल्ली के बाल विद्या भवन स्कूल में लेकर जाते थे। इन दोनों आरोपियों ने ही मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। इस संबंध में खोड़ा थाना एसएचओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से दो तमंचे और तीन चाकू बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *