US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल, अब पोत्रो से होगी भिड़ंत

न्यूयॉर्क, गत चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉमिनिक थिएम को हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल ने 4 घंटे 49 मिनट तक चले क्वॉर्टर फाइनल के बेहद कड़े मुकाबले में 0-6, 6-4, 7-5, 6-7, 7-6 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में नडाल की भिड़ंत अर्जेंटीना के स्टार जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगी। डेल पोत्रो ने अमेरिका के जॉन इस्नर को हराकर तीसरी बार इस टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही 2003 के बाद फिर से यूएस ओपन में किसी पुरुष के जीतने की उम्मीदें भी टूट गईं। 2009 के चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त पोत्रो ने इस्नर को 6-7 (5/7), 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से शिकस्त दी। इस्नर के खिलाफ पोत्रो ने 12 मुकाबलों में से 8वीं जीत दर्ज की।
यूएस ओपन के दौरान खिलाड़ी गर्मी से भी परेशान नजर आए। 33 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में खेलने को पोत्रो ने भी बड़ी चुनौती बताया। पोत्रो ने कहा, ‘मैं नहाने गया, टेबल पर लेट गया और फिर कोर्ट पर उतरने की हिम्मत नहीं थी।’ जॉन इस्नर ने बताया कि उन्हें भी 11 बार अपनी टी-शर्ट बदलनी पड़ी। इस्नर के खिलाफ पोत्रो ने 12 मुकाबलों में से 8वीं जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *