लखनऊ, सूचना विभाग में सेवानिवृत्त हुए 5 कर्मचारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बनवारी लाल, प्रधान सहायक, पूरन चन्द्र तिवारी, न्यूजरील कैमरा मैन, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, फोटोग्राफर एवं ओम प्रकाश, वाहन चालक को आज सूचना निदेशालय के आडिटोरियम हाॅल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक, सूचना डा. उज्ज्वल कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मोमेन्टों एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज सेवानिवृत्त हुए कार्मिक वरिष्ठ नागरिक के रूप में समाज में पदार्पण कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में सूचना विभाग की सेवा करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से किया है। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों की सेवाएं सूचना विभाग के लिए बहुत ही उपयोगी रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी कोई समस्या आये तो जरूर बतायें उनकी समस्याएं दूर की जायेंगी। निदेशक ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
विदाई समारोह में संयुक्त निदेशक, टी.एस. राणा ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं वित्त लेखाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी, उप निदेशक, विनोद कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, के.एल.चौधरी, हंसराज, फिल्म निर्माण अधिकारी संजय अस्थाना आदि अधिकारियों सहित विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय कुमार निर्मल, महामंत्री अनिल कुमार सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
UP सूचना विभाग के 5 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई