वुशु में भारत को चार कांस्य पदक मिले

जाकार्ता,भारत के लिए एशियाई खेलों में बुधवार को चौथा दिन अच्छा रहा जहां पहले राही सरनोबत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया बाद में वुशु में भारत को चार मेडल हासिल हुए। भारत की रोशिबीना देवी ने 60, संतोष कुमार ने 56, सूर्य भानू प्रताप सिंह ने 60 जबकि नरेंद्र ग्रेवाल ने 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत की राही सरनोबत ने शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वही 25 मीटर पिस्टल इवेंट के ही फाइनल में पहुंची भारत की मनु भाकर पांचवे स्थान पर रहीं। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम ने अपना प्रदर्शन किया और हांगकांग को 26-0 से रौंद दिया। चौथे दिन के लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। इससे पहले एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत ने तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *