धराशायी हुआ रुपया टूट गया बाजार,सेंसेक्स 188 अंक गिरकर 37,664 पर बंद

मुंबई,अमेरिकी डॉलर के शीर्ष पर पहुंचने के बाद भारतीय रुपये में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के बाद स्थानीय स्तर पर हुई भारी बिकवाली की बदौलत घरेलू शेयर बाजार खासी गिरावट पर बंद हुआ। मेटल, मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेस, बैंकिंग, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में हुई भारी बिकवाली के चलते गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 188 अंकों की गिरावट के साथ 37,664 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,385.05 पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांकों की तरह बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप 78 अंकों की गिरावट के साथ 16,164 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 33 अंकों की गिरावट के साथ 16,709.55 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स सुबह 56 अंकों की गिरावट के साथ 37,796 पर खुला। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,892 के ऊपरी स्तर और 37,634 के निचले स्तर को छुआ। इसी तरह निफ्टी 38 अंकों की गिरावट के साथ 11,397 पर खुला। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,450 के ऊपरी और 11,366 के निचले स्तर को छुआ।
गुरुवार को बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,180 शेयरों में तेजी और 1,542 में गिरावट रही, जबकि 139 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *