भोपाल, विधानसभा चुनावों से पहले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में साफ कर दिया है कि वे अपने बेटे और राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन के लिए चुनावों में प्रचार नहीं करेंगें। वही उन्होंने शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि शिवराज बताए शिवपुरी की घटना का जिम्मेदार कौन। दरअसल, दिग्विजय सिंह आज भोपाल पहुंचे थे और पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बाते कहीं। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में मैं जयवर्धन के लिए चुनाव प्रचार नहीं करुंगा। अब राघोगढ़ की जनता जाने और जयवर्धन जाने। मैं इसमें कोई हस्तक्षेप नही करुंगा। वही उन्होंने शिवपुरी की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आखिर शिवराज बताए शिवपुरी की घटना का जिम्मेदार कौन है। जब बांध नही था तो पानी कहाँ से आया। उन्होंने कहा मुझे राजनीति शिवराज सिंह से सीखने की जरूरत नहीं। बता दे कि आज सुबह प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज ने दिग्विजय पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि प्राकृतिक पानी के कारण बहाव अचानक तेज हुआ, लेकिन इस घटना में भी दिग्विजय सिंह तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूं आप भी 10 साल मुख्य्मंत्री रहे है, ऐसे समय मे राजनैतिक द्वेष न करें, ऐसे बयानों से पूर्व मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता ख़त्म होती है, उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए, जहां यह हादसा हुआ वहाँ कोई बाँध है ही नहीं, दिग्विजय को तथ्यों की जानकारी नहीं रहती है और अर्नगल आरोप लगाते हैं।