बैंकॉक,थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पूर्व ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पवीना नैमुइनग्रूक नाम की इस ब्यूटी क्वीन की हत्या उस समय कर दी गई, जब वह अपने दोस्त के साथ जन्मदिन पार्टी इन्ज्वाय कर रही थी। पूर्व ब्यूटी क्वीन के सिर और सीने में 4 गोलियां मारी गईं। जबकि उनके दोस्त पर तीन गोलियां चलाई गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, क्लब के मालिक पान्या यिनगैंग ने हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि पवीना ने उससे शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। पान्या इस 20 साल की ब्यूटी क्वीन से शादी करना चाहता था। उसके हिसंक व्यवहार के चलते पवीना ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। आरोपी को शक था कि पवीना का बेस्ट फ्रेंड नानताची उसका प्रेमी था। यह भी जानकारी है कि बर्थडे पार्टी के दौरान ही पवीना अपने बेस्टफ्रेंड से सगाई करने वाली थीं। पवीना ने सन 2016 में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और टूरिस्ट प्लेस फुकेट के गोगो बार में डांसर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। पवीना के रिश्तेदारों ने भी बताया कि पवीना की हत्या की सुपारी देने वाला क्लब का मालिक पवीना से एक-तरफा प्यार करता था।
शारिरिक संबंध बनाने से मना किया तो क्लब मालिक ने ली ब्यूटी क्वीन की जान