महिला के साथ चलती ट्रेन में गोटेगांव नपा के स्वीपर ने किया रेप

जबलपुर,मदन महल स्टेशन पर खडी ट्रेन में शौच के लिए एक महिला बैठी थी कि ट्रेन चल पडी इस चलती विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक चलती ट्रेन से यह महिला उतर नहीं पाई इस बीच युवक ने महिला को अकेला पाया और उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। विंध्याचल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना से खलबली मच गई। बताया गया हैं कि महिला मदनमहल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर ३ पर रहती हैं और भीख मांग कर अपना गुजारा करती है खडी ट्रेन में वह शौच के लिये गई थी ट्रेन से वह मुख्यस्टेशन पहुुंची तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।
जीआरपी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात ९:३० बजे ट्रेन क्रमांक ११२७१ विंध्याचल एक्सप्रेस मुख्य स्टेशन से कटनी के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन के पीछे लगे गार्ड कोच से तीसने नंबर के डिब्बे में एक महिला के साथ उमेश नामक युवक बलात्कार कर रहा था। उसी समय पेट्रोलिंग कर रहे हवलदार परमूलाल व आरक्षक अजय शर्मा पहुंच गये। आरोपी ने यह देखते ही वहां से भागने की कोशिश की और उसे पकड़ने में आरक्षक का पैर में मोच आ गई। बाद भी उसने उमेश को दबोच लिया। आरोपी उमेश गोटेगांव नगर पालिका का स्वीपर बताया गया। जिसे जीआरपी आरक्षकों ने पकड़ लिया।
आरोपी ने महिला को कटनी ले जाया गया………
चलती ट्रेन में बलात्कार कर रहे युवक को सुरक्षा कर्मी कटनी जीआरपी थाने ले गये, जहां उसका और महिला की मेडीकल जांच कराई गई। जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने पर युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर डायरी जबलपुर जीआरपी को भेजी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *