जबलपुर,तिलवारा मुक्तिधाम में दफन किए गए शव को कल फिर आवारा श्वानों द्वारा एक शव को निकल लिया गया। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आई है एक दिन पहले भी यहां पुलिस द्वारा दफन की गई लाश को आवारा श्वान खींचकर ले गये। आश्चर्य की बात यह है कि दफन लाशों को खींचकर श्वान नोच रहे हैं और इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। इतने गंभीर मामले के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। जानकारी यह भी है कि पुलिस द्वारा मुक्तिधाम के कर्मचारियों को जानकारी बाहर न जाने देने के लिये धमकाया भी जा रहा है। जिससे कर्मचारी परेशान है। इस बारे में मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि तिलवारा मुक्तिधाम में शवां को दफन करने जगह नहीं बची है। उनके द्वारा वर्षों से शासन-प्रशासन से जगह की मांग की जा रही है। लेकिन न तो इस ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान है और न ही समाजसेवी संस्थाओं को जो कि इस गंभीर मुद्दे में आगे आये।
तिलवारा मुक्तिधाम में दफन लाश फिर ले गये आवारा श्वान