खेत मे दवाईया डाल रहे दो किसान भाईयो कि करंट कि चपेट मे आने से मौत

भोपाल,राजधानी के गुनगा थाना इलाके के खेत में काम कर रहे दो किसानों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो जाने कि घटना प्रकाश मे आई है। गुनगा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पारदी गांव निवासी संतोष नागर और गोविंद अहिरवार, अपने खेत में फसलों पर दवाईंया डाल रहे थे। दवाईंया डालते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों को तेज झटका लगा जिसके कारण दोनों बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने संतोष और गोविंद को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया जहा दोनो कि हालत नाजुक होने के कारण उन्हे उपचार के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। गुनगा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *