जबलपुर,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समन्वय समिति की बैठक लेने के बाद नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। चर्चा में उन्होेंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि समन्वय कैसे बनेगा..? कई नेताओं ने टिकिट की मांग भी उनके पास रखी, उन्होेंने टिकिट की बात छोड़कर कहा कि बाकी सब बात करो और पार्टी जिसको भी टिकिट दे उसे जिताने की बात करो। कुछ लोगों ने कहा कि समन्वय बना बनाया है बस व्यक्तिगत रूप से बात करने और उनका ईगो शांत करने की बात है, वो आप कर ही रहे हैं। जो कार्यकर्ता रूठे हैं उन्हें मनाया जायेगा, पार्टी की दुहाई दी जायेगी सरकार आने पर उनके बारे में सोचा जायेगा। मैं सबसे व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा और दिनभर फीडबैक लेने के बाद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने दद्दा परिसर में पंगत में संगत कार्यक्रम के दौरान भी कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठाने पर ही काम किया। दिग्विजय सिंह ने यहां बकायदा आमंत्रित करके पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोट, पूर्व विधायक नित्य निरंजन खम्परिया, नन्हें लाल धुर्वे, कल्याणी पांडे, विधायक नीलेश अवस्थी, तरुण भानोट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल, पूर्व विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक जिला पंचायत सदस्य संगीता सिंह, शंभू सोनकर, तरविंदर गुजराल, जिला पंचायत सदस्य विजय कांति पटेल, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष राधे श्याम चौबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा जैन आदि से वन-टू-वन चर्चा की। इन सभी से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में उन्होंने चर्चा की और पूछा कि कहां समन्वय की कमी है और समन्वय बनाने क्या करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भी बात की।
दिग्विजय कर रहे समन्वय में कमी पर कांग्रेस नेताओं से वन-टू-वन चर्चा