इतवारी से बुधवारी तक दुकानों से निकली कैरी बैग

छिंदवाड़ा, नगर निगम शहर को पालीथीन मुक्त बनाने की कवायद कर रहा है और व्यापारी उस पर पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे है। शनिवार को प्रदूषण विभाग के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में निगम अमले ने 9 दुकानों से कैरी बैग जब्त किए है। इस कार्रवाई में दुकनदारों पर 4800 रूपए का जुर्माना किया गया है। कार्रवाई में शामिल नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के जोन प्रभारी रामवृक्ष यादव ने बताया कि शहर को पालीथीन मुक्त करने निगम आयुक्त के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान फलों की दुकान, होटलों व किराना दुकानों में जांच की गई है। इतवारी बाजार, फव्वारा चौक, व बुधवारी बाजार में की गई जांच के दौरान करीब 2 दर्जन से अधिक दुकानों में टीम पहुंची थी जिसमें से 9 दुकानों से पालीथीन जब्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *