‘पागलों की तरह ऐंड्र्यू को चाहती हैं’ इलियाना,फैन्स के सवालों के जवाब में किया खुलासा

मुंबई,बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, ऐंड्र्यू निबोन के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। बीच में कई तस्वीरों के साथ इलियाना ने ऐसे कैप्शन दिए, जिसमें यह जाहिर हुआ कि ऐंड्र्यू के साथ उन्होंने शादी कर ली है। कई तस्वीरों में वह अंगूठी पहने भी दिखी हैं। हालांकि, जब भी उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी ए क्वेस्चन’ के जरिए अपने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। इस बीच एक फैन ने उनसे सवाल किया कि क्या वह ऐंड्र्यू से प्यार करती हैं, जिस पर ऐक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह ‘पागलों की तरह उन्हें चाहती हैं’। इसके बाद एक अन्य फैन ने यह सवाल कर दिया कि उनके लाइफ पार्टनर कौन है, इसके जवाब में इलियाना ने तुरंत ऐंड्र्यू निबोन का नाम लिया। बता दें कि, इस बातचीत के दौरान एक फैन को इलियाना ने जमकर फटकार लगाई थी। यूजर ने सवाल किया था कि क्या कभी उन्हें अपने अजीब शरीर टाइप के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा। इलियाना ने इसका जवाब लगभग डांटते हुए अंदाज में दिया और लिखा, ‘पहली बात तो यह कि मेरा शरीर कोई अजीब नहीं है, किसी का भी नहीं होता। दूसरी चीज यह कि हां मुझे इसके लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन मैं जैसी हूं वैसे ही खुद को प्यार करना और दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देना सीख रही हूं।’ यूं तो इलियाना डिक्रूज अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखती हैं। हालांकि, अपने लव रिलेशनशिप को लेकर वह सोशल मीडिया पर हमेशा तस्वीरों के साथ जाहिर करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *